मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- रामपुरी मोहल्ले में दो बहनों की गर्म पानी करते समय रॉड में करंट आने से दर्दनाक मौत हो गई।इससे परिजनों में कोहराम मच गया।। परिवार ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुरी मोहल्ले में रहने वाली दो सगी बहनें 14 साल की लक्ष्मी और 21 साल की निधि बुधवार की सुबह नहाने की तैयारी कर रही थीं। गर्म पानी के लिए उन्होंने राड लगाया , लेकिन अचानक करंट लग गया। बड़ी बहन ने छोटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही करंट की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने शोर मचाने पर दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजनों ने किसी भी मेडिकल जांच से इनकार करते हुए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि घटना को लेकर मोहल्ले में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.