मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट नम्बर 2 में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तिथि नियत की है। गत 31 अगस्त 2013 को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नगला मंदौड़ में पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत में भड़काऊ भाषण देने समेत जानलेवा हमला और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तत्कालीन थाना प्रभारी सिखेड़ा चरण सिंह यादव की तरफ से गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन श्यामपाल सिंह, ओमवीर, अंशुल समेत 7 के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सुनवाई एफटीसी कोर्ट नम्बर 2 में चल रही है। सोमवार को पूर्व चेयरमैन श्यामपाल कोर्ट में पेश हुए। हालांकि कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 8 अप्रैल की तिथि नियत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.