नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- यूपी के मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत से वापस लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार किसानों पर हमला बोल कर किसान सोहनवीर सिंह की अपहरण के बाद हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सभी 16 आरोपियों को दोषमुक्त करार दे दिया। मुकदमे में अपर सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक संख्या-एक निशांत सिंगला के कोर्ट ने फैसला सुनाया। सचिन और गौरव की हत्या के बाद नंगला मंदौड़ में 7 सितंबर 2013 को आयोजित पंचायत से वापस लौट रहे भोकरहेड़ी कस्बे के किसानों पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के गांव नंगला बुजुर्ग के जंगल में भीड़ ने इन पर हमला बोल दिया था। हमलावरों ने किसानों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। किसानों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। आरोप था कि इस दौरान भीड़ सोहनवीर सिंह को खींचकर ले गई और उनकी हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.