राहुल शर्मा, मार्च 18 -- वैसे तो हर शहर और गांव में शीतला माता का मंदिर रहता है। लेकिन इनमें से कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जो चमत्कारिक हैं। हम आज आपको उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिद्धपीठ शीतला माता (बबरेवाली) मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। मान्यता है कि महाभारत काल में यहां अर्जुन के पुत्र बबरुवाहन ने कड़ी तपस्या की थी। बबरुवाहन की तपस्या से खुश होकर शीतला माता ने साक्षात दर्शन दिए थे। हर साल होली के चार दिन बाद यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मीरापुर कस्बे से करीब तीन किमी की दूरी पर मीरापुर-सिकंदरपुर मार्ग पर शीतला माता (बबरे वाली) का मंदिर स्थापित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार महाभारत काल में अर्जुन और चित्रगंधा के पुत्र महावीर बबरुवाहन ने यहां तपस्या कर शीतला माता के साक्षात द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.