कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। मौसम के ग्राफ में दिन में प्रदेश रेड और रात में ग्रीन बना हुआ है। कमजोर विक्षोभों के चलते बादलों की आवाजाही कम हो गई है। आसमान साफ हो गया है, जिससे तेज धूप खिल रही है और तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। इसके विपरीत रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मुजफ्फरनगर के बाद कानपुर की रात सबसे सर्द रही। पारा 7.6 डिग्री आ गया। बादल छंट जाने और उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं चलने से रात-दिन के तापमान पर असर पड़ा है। मंगलवार को दिन का पारा सीजन का अधिकतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। चार फरवरी से अधिकतम तापमान अब तक लगातार एक डिग्री बढ़ा है। चार फरवरी को 21.3 डिग्री दिन का पारा था जो रोज एक-एक डिग्री बढ़कर 10 फरवरी को 27 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके अभी और चढ़ने की संभावना है। न्यूनतम पारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.