मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में शनिवार को आयोजित 'चंद्रशेखर हॉफ मैराथन में मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार ने बाजी मारी। 21.1 किमी की दौड़ को उन्होंने 58 मिनट 39 सेंकेंड में पूरी की। विजेता को एक लाख रुपये की धनराशि इनाम के तौर पर दी गई। जैसलमेर (राजस्थान) के मुकेश कुमार दूसरे और वाराणसी के रंजीत कुमार पटेल तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले पचखोरा से प्रारंभ हुई हॉफ मैराथन को मंत्री गिरीश चंद्र यादव और दयाशंकर सिंह ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और पूर्व मंत्री नारद राय के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 700 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। इनमें तीन केन्याई धावक भी थे। हॉफ मैराथन जीतने जीतने वाले अक्षय कुमार ने द्वितीय स्थान पर रहने वाले धावक से लगभग 800 मीटर की लीड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.