शामली, मार्च 12 -- मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर की एसओजी टीम ने नगर के कई स्थानों पर दबिश देकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड के साथ कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती शिवाला रोड पर देकर दो सन्दिग्ध को हिरासत में लिया है। टीम प्रभारी आशुतोष ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर की कॉलोनी नई मंडी रेलवे स्टेशन के निकट सतीश मलिक के मकान में अज्ञात चोरों में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के संबंध में टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो स्थानों पर दबीश देकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.