मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- सावन मास के अंतिम सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में शिवभक्तों की सुबह से ही काफी भीड़ रही। शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर प्रात:काल से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव चौक पर भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव को फल-फूल, बेलपत्र के पत्ते, दूध, दही, शहद, मिश्री आदि अर्पित किए। इसके अलावा गांधी कालोनी के अनन्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी शिवभक्तो की काफी भीड़ भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही। यहां भक्तों ने भगवान शिव को जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। अंसारी रोड के बोहरो वाले मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। इसके अलावा सर्राफ बाजार, पंचमुखी, घास मंडी, दाल मंडी, लोहिया बाजार, रूडकी रोड, मेरठ रोड,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.