मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- नई मंडी श्री बालाजी रोड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर क्षेत्र में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। श्री बालाजी सत्संग भवन में दोपहर तीन बजे से सांय सात बजे तक श्री रामचरितमानस कथा महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई, जिसके यजमान विशाल गोयल सपत्नीक व विभोर तायल सपत्नीक रहे। कलश यात्रा में डीजे, बैंड व रथ पर चंद्र किरण गर्ग गुरु जी उपस्थित रहे तथा कथावाचक प्राची देवी कार में मौजूद रही। भीमसेन कंसल सिर पर रामचरित मानस लेकर व सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर चले। कलश यात्रा में भक्तजन डीजे और बैंड पर भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। महिलाएं व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.