मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव पूजा अर्चना कर शाक-सब्जियों का भोग लगाकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई और हवन यज्ञ कर मां शाकंभरी देवी को शाक-सब्जियों व मिष्ठान आदि का भोग लगाया और भक्तों ने प्रसाद चढाया। मंदिरों के अलावा कई स्थानों पर मां शाकंभरी देवी के भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुलदेवी माता शाकंभरी देवी का जन्म महोत्सव प्राचीन देवी मंदिर मोहल्ला गोशाला में शाकंभरी सेवा परिवार द्वारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रात: माता का चोला बदलकर ध्वज स्थापना कर मंगल आरती की तत्पश्चात माता की पूजा अर्चना एवं हवन कराया गया। विशाल भंडारे से पूर्व 108 कन्याओं का पूजन भी किया गया। पौष माह की पूर्णिमा पर आयोजित चौधरी चरणसिंह मार्केट में मां शाकंभ...