मुजफ्फर नगर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर रविवार को नगर के शिवालियों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की। शहर के शिव चौक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक के लिए लगी हुई है। वहीं गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर व अंसारी रोड स्थित बहारों के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए काफी भीड़ लगी है। शहर व जनपद के गांवों में स्थित शिवालियों में लोगों ने सुबह से ही पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य को निकले शिव भक्त कांवड़ियों व डाक कांवड़ का रेला इस समय सड़क पर जयकारों के साथ निकलता दिख रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.