मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार देर रात कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें गुड़गांव निवासी कार सवार दंपति समेत एक बच्चे की मौत हो गई। कई घायल हो गए। गुड़गांव के गांव राठीवास निवासी 30 वर्षीय अभिषेक पुत्र विजय अपनी पत्नी पूजा और चार वर्षीय पुत्र ईशान के साथ गांव के ही अपने दोस्त सुमित पुत्र चेतराम उसकी पत्नी कविता व छह वर्षीय पुत्री के साथ वैगनआर से सोमवार देर रात हरिद्वार घूमने जा रहे थे। कार को सुमित चला रहा था। गांव छपार में जयभगवान पुर कट के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सभी कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सकों ने अभिषेक, उसके पुत्र ईशान को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.