मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह 5:30 बजे हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। सभी हरियाणा के फरीदपुर के रहने वाले थे, जो अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जनपद के फरीदपुर निवासी महेंद्र जुनेजा की तीन दिन पहले मृत्यु हो गई थी। बुधवार अल सुबह उनकी अस्थियां लेकर परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था। कार में महेंद्र जुनेजा का बेटा 19 वर्षीय पीयूष, महेंद्र जुनेजा की पत्नी 40 वर्षीय मोनिका, जीजा राजेंद्र और दो बहनें अंजू और मोहिनी, बच्चा हार्दिक सवार थे। कार शिवा चला रहा था। तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर कार एक खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें सभी छह लोगों की मौत हो गई जबकि हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.