मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- कस्बे के पड़ाव चौक में आयोजित शादी समारोह की दावत में शामिल हुए करीब 200 मेहमानों की दूषित रसमलाई खाने से हालत बिगड़ गई। सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने दूध व दूध बने पदार्थों की आपूर्तिकर्ता के यहां से खोया व पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मीरापुर कस्बे के पड़ाव चौक निवासी ओमपाल के पुत्र की 19 फरवरी को शादी थी। जिसका आयोजन पड़ाव चौक में स्थित वैंकट हॉल में हुआ था। कार्यक्रम में मीरापुर के ही कारीगर ने खना बनाया था। इस शादी में शामिल सैकड़ों मेहमानों की रात में तबियत बिगड़ गई। मीरापुर निवासी पवन अग्रवाल, धीरज मित्तल, सपना मित्तल, अंकित वत्स, सौरभ सैनी, राम व लखन शर्मा, संजीव राठी, मोहन सैनी समेत करीब दो दर्जन लोगों को उल्टी दस्त लग गए, इन लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.