मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे मुजफ्फरपुर से कर्नाटक के हुबली के बीच एक ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन सतना, जबलपुर, इटारसी के रास्ते जाएगी। ट्रेन मुजफ्फरपुर से 15 मार्च की दोपहर सवा दो बजे खुलेगी। यह अगले दिन मध्य रात्रि 1:45 बजे सतना, 3:25 बजे कटनी, 5:05 बजे जबलपुर, 9:10 बजे इटारसी और तीसरे दिन 10:30 बजे हुबली पहुंचेगी। ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्रा, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, के रास्ते से जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.