मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत गाजियाबाद में प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य को लेकर ट्रेनों के परिचालन व्यवस्था में रविवार से बदलाव किया गया है। दिल्ली मंडल की 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। दूसरे जोन के 34 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म को बदल दिया है। उत्तर रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी की है। दूसरे जोन के 34 ट्रेनों में मुजफ्फरपुर से खुलने और गुजरने वाली आधा दर्जन मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली कटिहार अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस क्लोन, लिच्छवी एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है। ये ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तीन से गुजरती हैं। अब यह अगली सूचना तक अप व डाउन दोनों दिशा से चार नंबर प्लेटफॉर्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.