विशेष संवाददाता, मार्च 26 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा पहुंचे। यहां जीआईसी मैदान में सूबे की सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आगरा में मुगल म्यूजियम था। हमने सोचा कि मुगलों का आगरा से क्या संबंध है। आगरा का संबंध तो वृंदावन, बांके बिहारी, राधा रानी और छत्रपति शिवाजी से है। इसलिए मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी संग्रहालय कर दिया। साथ ही छत्रपति शिवाजी का भव्य स्मारक बनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी है। सीएम ने कहा कि आगरा की पहचान छत्रपति शिवाजी से है। उनके नाम से यहां भव्य संग्रहालय बनेगा। आगरा के संबंध को बांके बिहारी और राधा रानी से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि बांके बिहारी का भव्य कॉरिडोर भी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.