चंदौली, फरवरी 14 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत कटेसर गांव के सामने गंगा किनारे रेती पर घोड़े एवं उंट की सवारी कराने वालों की शनिवार को वाराणसी के नाविकों से विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन नाविक घायल हो गए। मारपीट का कारण रेती पर नाव से घूमने आए यात्रियों से जबरन मनमाना पैसा लेने के साथ ही महिलाओं से छेड़छाड़ करना बताया जा रहा हैं। वहीं नाविकों से मारपीट की जानकारी होते ही नाव समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहनी कार्रवाई की मांग को लेकर नाविकों संग धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होते ही चंदौली और वाराणसी की पुलिस सक्रिय हो गई। सुजाबाद पुलिस और जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तब तक सभी मौके से भाग चुके थे। वही पुलिस के 24 घण्टे के अंदर कार्रवाई की बात पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। कटेस...