सहरसा, दिसम्बर 6 -- कहरा। बनगांव - सुपौल मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर बायपास के समीप मुख्य सड़क पर संकेतक बोर्ड नहीं रहने से बाहर से आए वाहन चालकों कों परेशानी होती है। परसुराम चौक के समीप बायपास में करीब डेढ़ - दो सौ फीट भीतर संकेतक बोर्ड लगा हुआ है। चालकों ने परसुराम चौक के समीप मुख्य सड़क के दोनों ओर बायपास का संकेतक बोर्ड लगवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...