बांका, सितम्बर 22 -- बांक, नगर प्रतिनिधि। बांका नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव की समस्या अब लोगों के लिए स्थायी सिरदर्द बन गई है। नगर परिषद बांका और जलजमाव मानो चोली-दामन का साथ निभा रहे हों। वार्ड संख्या 26 की स्थिति तो ऐसी हो चुकी है कि वहां रह रहे लोग अब इसे अपनी नियति मान बैठे हैं। मुख्य मार्ग पर हमेशा नाले का गंदा पानी बहते रहना यहां की आम तस्वीर है। वार्ड संख्या 26 में आज तक कोई स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजा यह है कि लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग पर बहता रहता है। करीब आधा किलोमीटर लंबे हिस्से में हमेशा यही स्थिति देखने को मिलती है। इससे न केवल लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है, बल्कि मुख्य सड़क की गुणवत्ता भी तेजी से गिर रही है। जगह-जगह सड़क उखड़ने लगी है और गड्ढे बनने शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.