प्रयागराज, जनवरी 12 -- माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने रविवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, तीर्थराज सभागार में मेला क्षेत्र के चारों जोन उत्तरी झूंसी, दक्षिणी झूंसी, परेड और संगम में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात दोनों शिफ्ट के पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी, ड्यूटी प्वाइंट, प्रवेश-निकास मार्गों और आसपास के क्षेत्र की पूरी जानकारी रखने का निर्देश दिया। ड्यूटी प्वाइंट्स पर मोबाइल के बजाय हैंडसेट के उपयोग करने पर जोर दिया। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.