प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के आगामी स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। माघ मेला में मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते सीमावर्ती और अंतरजनपदीय स्तर पर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। आगामी पांच प्रमुख स्नान पर्वों में एक दिन पहले और एक दिन बाद तक पांच चरणों में रूट डायवर्जन जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर सभी भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज की सीमा में प्रवेश से पहले ही वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं और एम्बुलेंस वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं रहेगा। अंतरजनपदीय डायवर्जन प्लान : दिल्ल...