लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश पालिका (केंद्रीयित) स्वास्थ्य सेवा के अधीन कार्यरत मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में सभी नगर आयुक्तों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों की अंतिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की गई थी। पूर्व में प्रकाशित ज्येष्ठता सूची के आधार पर 15 दिनों के अंदर प्रत्यावेदन स्थानीय निकाय निदेशालय को दिया जा सकता है। इसके बाद किसी भी तरह के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.