चम्पावत, मार्च 10 -- मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष कुमार ने टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपन जिम का शुभारंभ किया। सोमवार को मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष कुमार और निगम मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी टनकपुर पावर स्टेशन पहुंचे। परियोजना प्रमुख ऋषि रंजन आर्य और महाप्रबंधक (विद्युत) मो. जावेद अंसारी ने सभी का स्वागत किया। मुख्य सतर्कता अधिकारी को सीआईएसएफ की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद संतोष कुमार ने पौधारोपण किया। उन्होंने पावर हाउस, फोरबे, सिल्ट इजैक्टर, बैराज परिसर और इंडो-नेपाल कैनाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पावर स्टेशन की समग्र कार्य क्षमता, उत्पादन क्षमता और इसके संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.