साहिबगंज, फरवरी 13 -- राजमहल, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राणपुर पंचायत के कोयला बाजार दक्षिण टोला गांव में मुख्य सड़क पर सालों भर कीचड़ एवं जल जमाव रहने से लगभग सैकड़ो घरों के लोगों सहित राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त सड़क पीएससी रहने के बावजूद भी सड़क किनारे एक तालाब का पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है साथ ही मुख्य नाला जो है उसमें कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण मोहल्ले के घरों से निकलने वाले गंदा पानी नाले पूरी तरह जमा हो जाता है और पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी और कीचड़ सड़क पर सालों भर जमा रहता है। जिससे उक्त सड़क पर चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खास करके स्कूल जाने वाले बच्चों को।इस संबंध में कई बार पंचायत के मुखिया ...