बिजनौर, फरवरी 10 -- कालागढ़। कालागढ़ की नई कालोनी स्थित मुख्य मार्ग पर जंगली हाथी आ धमका। वनकर्मियों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। सोमवार को देर रात इंटर कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर अचानक जंगली हाथी के आने से हड़कंप मच गया। हाथी को देख कर मौके पर लोगों को जमवाड़ा लग गया तथा काफी देर तक आवागमन रुका रहा। लोगों द्वारा हाथी का वीडियो बनाकर स्टेटस पर लगाया जा रहा है। जंगली हाथी अचानक कालागढ़ स्थित इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर आ गया और करीब आधा घंटे तक वहीं जमा रहा। मौके पर एकत्र लोग पुल पर खड़े होकर हाथी का वीडियो बनाते रहे। सड़क पर हाथी की मौजूदगी के चलते काफी देर तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पंहुचे वनकर्मियों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेडा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.