चंदौली, फरवरी 6 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैयदराजा पुराने जीटी रोड की पटरियों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। नगर की मुख्य सड़क पर रामलीला मैदान के पास ठेला, खोमचा और विभिन्न दुकानदारों की ओर से कब्जा नासूर कर लिया गया है। जिससे आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। रोजाना सुबह शाम जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। कस्बावासियों और राहगीरों का कहना है कि पटरियों पर कब्जा कर दुकानें सजा ली गई है। जो आवागमन में बाधा बना हुआ है। दोनों तरफ से बड़े वाहनों के आवागमन के समय वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कुछ समय पूर्व नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की ओर से अभियान चलाकर पटरियों को खाली कराया गया था लेकिन स्थान की कमी के कारण कुछ ही दिनों में पटरियों पर फिर कब्जा हो गया। नगर पंचायत सैयदराजा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है लेकिन जगह के अभाव मे...