गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी की कई मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से हादसे का डर बना हुआ है। साथ ही साथ अंधेरा होने पर इन सड़कों पर महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदात घटित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसा नहीं कि जीएमडीए, नगर निगम और एनएचएआई अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी गंभीरता को समझा नहीं जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ रहे करीब पांच किमी लंबे सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर पिछले एक महीने से अधिकांश स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इस रोड से रोजाना करीब 80 हजार वाहन निकलते हैं। स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत दुपहिया वाहन चालकों और साइकिल सवार को उठानी पड़ती है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.