नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों का बुनियादी ढांचा सुधारा जाएगा। इसमें सड़क, फुटपाथ बेहतर करने से लेकर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी और हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण के सीईओ ने एसीईओ की अध्यक्षता में समिति गठित की है। बुनियादी ढांचा बेहतर करने की शुरुआत मास्टर प्लान रोड नंबर-3 से की जाएगी। कालिंदी कुंज से पर्थला सिग्नेचर ब्रिज तक का हिस्सा इसमें आता है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में समिति देगी। इसके बाद सुधार से संबंधित काम कराए जाएंगे। सड़कों की स्थिति बेहतर करने के लिए शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सीईओ ने एसीईओ वंदना त्रिपाठी और ओएसडी महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की। टीम के गठन के बाद शुक्रवार को ही दोनों अधिकारियों ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.