लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल से 2025 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को लोक भवन में उनके कार्यालय में मुलाकात की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के मजबूत होने से अब देश-विदेश से निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश तेजी से देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में उल्लेखनीय सुधार आया है। मुख्य सचिव ने आह्वान किया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ निभाएं तथा भारत की सकारात्मक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने में योगदान दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...