सीवान, जनवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। 16 वें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में राज्य स्तरीय बेस्ट इलेक्टरल प्रैक्टिसस अवार्ड- 2025 के चयनित विजेताओं को सम्मानित किया गया। सूबे के मुख्य सचिव ने सम्मान समारोह में सीवान जिला के दो निर्वाची पदाधिकारी व एक बीएलओ को सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने सम्मान समारोह में 109-दरौंदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी मुकेश कुमार व 105- सीवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम प्रमोद राम को प्रशस्ति पत्र व दस हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 108- रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सह शिक्षक प्रभुनाथ यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.