लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 24वीं बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। इसमें नायल के चेयरमैन के रूप में मुख्य सचिव को निदेशक बोर्ड में शामिल करने का फैसला हुआ। बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी रवि कुमार, सीईओ नोएडा लोकेश एम आनलाइन शामिल हुए। सीईओ राकेश कुमार सिंह और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफिसर शैलेंद्र कुमार भाटिया बैठक में स्वयं शामिल हुए। इन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.