पटना, जून 26 -- मुख्य सचिव की देखरेख में सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू करने के उद्देश्य से श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन कर दिया है। समिति तत्काल प्रभाव से प्रभावी भी कर दी गयी है। राज्य के मुख्य सचिव को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विकास आयुक्त समिति के उपाध्यक्ष होंगे। इन दोनों के नेतृत्व में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव, जबकि उप विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है। बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा 32 की उपधारा (5) में उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.