मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी, निप्र। जिले में मैट्रिक के मुख्य विषयों की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गयी। छठे दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 2:00 से 5:15 बजे तक आयोजित हो रही है। किसी ने कहा आसान तो किसी ने कहा मुश्किल गयी परीक्षा: प्रथम पाली की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर मिला जुला भाव था। कुछ ने अंग्रेजी के प्रश्नों को थोड़ा कठिन बताया। तो कुछ ने बेहतर पेपर जाने की बात कही। परीक्षार्थी अंकुर कुमार, मनोज कुमार, अशोक, आजाद ने बताया कि अंग्रेजी के कुछ प्रश्न मुश्किल थे। उनके अनुसार,अंग्रेजी में पैसेज से प...