फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 28 -- शमसाबाद । मुख्य लाइन में खराबी के चलते रात 12 बजे से करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजरनी पड़ी। हजियापुर और हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्र इससे प्रभावित रहे। दोनों उपकेंद्रों को लुधइया उपकेंद्र से बिजली सप्लाई दी जाती है। रात करीब 12 बजे मुख्य लाइन के एक पोल पर लगे दो इंसुलेटर फुंक जाने से लाइन में फॉल्ट आ गया। इंसुलेटर खराब होने से दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते हुसैनपुर तराई उपकेंद्र से जुड़े लगभग 80 गांव और हजियापुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। बिजली बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के मौसम में बिजली न होने से घरेलू कार्य, मोबाइल चार्जिंग और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। सुबह ...