फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। सर्दी में भी बिजली की आपूर्ति शहरी उपभोक्ताओं को रुला रही है। शुक्रवार की रात ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फाल्ट आने से करीब 30 हजार उपभोक्ता रात भर बिजली के लिए परेशान हुए। शनिवार को सुबह पानी का भी संकट खड़ा हो गया। हैंडपंप पर लोग पानी भरने के लिए पहुंचे। सुबह 11:30 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर उपभोक्ताओं को राहत मिली। बेवर रोड भोलेपुर के 132 केवी उपकेंद्र से ठंडी सड़क बिजली उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। इस उपकेंद्र से शहर का एक बड़ा इलाका जुड़ा हुआ है। इसमं रेलवे रोड, चौक, ठंडी सड़क, नेहरू रोड का हिस्सा भी शामिल है। रात में 12 बजे के बाद बिजली की आपूर्ति अचानक बिगड़ गई। इससे शहर में अंधाकुप हो गया। टीम ने जैसे तैसे पेट्रोलिंग कर आपूर्ति संभाली। कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.