बदायूं, जनवरी 5 -- बिल्सी। नगर की मुख्य लाइन में रविवार की सुबह तकनीकी फाल्ट आ गया। जिससे नगर की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब सवा छह बजे उझानी-बिल्सी मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आ गई थी। फाल्ट आते ही नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई, वहीं व्यापारियों और दुकानदारों के कामकाज पर भी असर पड़ा। ठंड के मौसम में बिजली गुल रहने से लोगों को अतिरिक्त दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बिजली विभाग की टीम ने फाल्ट की सूचना मिलते ही लाइन की जांच शुरू की और तीन घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब साढ़े नौ बजे फाल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ जेपी सिंह ने बताया...