बागपत, जनवरी 31 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा पानी और कीचड़ के कारण आवागमन खतरे से भरा हो गया है। फिसलन के चलते बाइक सवार और पैदल चलने वाले आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। रास्ते से गुजरते समय हर कदम पर हादसे का डर बना रहता है। स्कूली बच्चों को रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। महिलाओं को रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाजार या अन्य स्थानों पर जाते समय भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुजुर्गों के लिए यह रास्ता और भी मुश्किल बन गया है। क्योंकि कीचड़ में फिसलने का खतरा उन्हें घरों में ही सीमित कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। ईश्वर, रनतेश, अमित, राहुल, गौरव, कृष्णपाल सहित ग्रामीणों ने प्रशासन स...