मऊ, मार्च 11 -- मऊ। जनपद में मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर सोमवार को दिनेश ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य राजस्व अधिकारी मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में उप जिलाधिकारी के पद पर जनपद फर्रुखाबाद में पदभार ग्रहण किया था। इसके अलावा जनपद देवरिया में उप जिला अधिकारी, लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक, जनपद झांसी में विकास प्राधिकरण में सचिव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर जनपद बरेली में कार्यरत रहे। इसके तत्पश्चात जनपद बरेली से जनपद मऊ में स्थानांतरण होकर 10 मार्च को मुख्य राजस्व अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...