चंदौली, फरवरी 23 -- चहनियां। चहनियां कस्बा में बिखरी गिट्टियां से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। विगत एक माह पूर्व फेंकी गयी गिट्टी के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। सड़क निर्माण में लगे कार्यदायी संस्था के लापरवाही से पैदल चलना दुश्वार हो गया है। चहनियां से पीडीडीयू नगर तक दो लेन सड़क बन रही है। चहनियां खण्डवारी के बाहर रानेपुर से लेकर पीडीडीयू नगर के पहले पटपरा तक मार्ग का निर्माण कार्य हो गया है। चहनियां कस्बा और जगह जगह छोटे बाजारों में नाली के कारण कार्य रुका हुआ है। जिससे क्षेत्रीय लोगों, किसानों, राहगीरों, स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.