बांका, अगस्त 4 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में रविवार को कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, वहीं कई पेड़ भी धराशाही हो गई। सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। कटोरिया - बांका मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण के पास रविवार को सड़क पर पेड़ गिर गया। संयोग ही माना जाए कि उस समय कोई यात्री वाहन नहीं गुजरा, नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। लेकिन टूटे पेड़ की वजह से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ की टहनी को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.