अमरोहा, जनवरी 9 -- हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव सहसौली में मुख्य मार्ग पर कीचड़-जलभराव व दलदल से राहगीरों को परेशानी हो रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से लंबे समय से यह समस्या बन हुई है। स्कूली बच्चे, महिला और वृद्ध लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना दस से अधिक गांव के लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक और सांसद से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। पूर्व ग्राम प्रधान जिले सिंह चौहान, महिपाल चौहान, दिनेश चौहान, मनोहर चौहान आदि ने डीएम ने समस्या समाधान की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...