फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ में मुख्य मार्ग की दुर्दशा से लोग परेशान हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गयी है। फायर ब्रिगेड के कार्यालय को जाने के लिए जो मुख्य रास्ता है उसमें स्थिति बेहद खराब है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फतेहगढ़ के तीन तालाब के किनारे जो ट्रांजिट हास्टिल बना है उसका भी मुख्य रास्ता यही है पर हालत ख् ाराब है। होमगार्ड कार्यालय का भी मुख्य मार्ग इसी पर है पर भी इस मार्ग की ओर कोईध्यान नही दिया जा रहा है। सालों से दुर्दशा मार्ग की है। निरीक्षण को अधिकारी निकलते हैं मगर कोईध्यान नही दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...