कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास से विशुनगढ़ तिराहे तक मुख्य मार्ग पर नगरपालिका द्वारा अस्थाई रूप से बनवाए गए सीमेंटेड डिवाइडर अब लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इन डिवाइडरों का निर्माण कम चौड़ाई में और फुटपाथ पर दोनों तरफ अतिक्रमण के कारण किया गया है, जिससे सड़क पर वाहनों के लिए जगह कम हो गई है। इससे वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखने में कठिनाई होती है और छोटी-मोटी चूक भी बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है। शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर से टक्कर मार दी, जिससे डिवाइडर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन डिवाइडरों के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। कई बार डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल भी टूट चुके हैं। अस्थाई तौर पर बनाए गए यह डिवाइडर अब स्थायी खतरे का रूप ले चुके हैं, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.