एटा, दिसम्बर 17 -- एटा। शहर के मुख्य मार्गों पर टॉयलेट करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। इससे न केवल आम नागरिक बल्कि दुकानदार, ग्राहक और राहगीर भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। मार्गों पर यूरिनल पॉट न मिलने के कारण लोग बेसर्मी लाद कर कोनों को ढूढ़ रहे हैं, जबकि महिलाओं को बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शहर के जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, अलीगंज रोड आदि प्रमुख मार्ग पर महिला तो दूर पुरुषों के लिए भी टॉयलेट करने के लिए यूरिनल पॉट की व्यवस्था नहीं है। यूरिनल पॉट (मूत्रालय) स्थापित न होने महिलाओं को सर्वाधिक और असहनीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में काम करने वाले दुकानदार, जिनका अधिकांश समय दुकान पर ही बीतता है, और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें मूत्र त्याग जैसी प्राकृतिक जरू...