देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीम वीर कुंवर सिंह चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश दुकानदार पहले से ही अपना सामान समेटकर अतिक्रमण हटाए हुए थे। इस दौरन केवल दो दुकानों में अतिक्रमण की स्थिति मिलने पर निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हटवाया। अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त सह प्रशासक देवघर नगर निगम ने यह स्पष्ट कहा है कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास सहित नगर निगम टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.