बलरामपुर, दिसम्बर 7 -- उतरौला। उतरौला बाजार इस समय अतिक्रमण की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नगर के मुख्य बाजार से लेकर प्रमुख मार्गों तक हर कोना अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। स्थानीय दुकानदारों से लेकर ठेले-खोमचे वालों तक सभी ने सार्वजनिक स्थानों और सड़कों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए घेर रखा है। इस अतिक्रमण ने न केवल यातायात व्यवस्था को बाधित किया है, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी कठिनाई उत्पन्न कर दी है। इसको लेकर लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.