फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 19 -- नवाबगंज। नगर में पिछले दिनों मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने को दी गई चेतावनी का कोई असर नहीं दिखायी पड़ रहा है। मुख्य मार्गों पर पसरे अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर नालियां पाटकर उस पर निर्माण करा लिया गया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने नौ फरवरी को पुलिस बल के साथ मुनादी कराकर सड़क खाली करने के निर्देश दिये थे। 11 दिन के बाद भी इसका कोई असर नहीं दिखायी दिया। दुकानदारों ने न केवल सड़कों पर सामान फैला रखा है, बल्कि ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ही खड़े करवाये जा रहे हैं। ठेलों के साथ ही अवैध पार्किंग के चलते मुख्य मार्ग गली में तब्दील हो गया है। गुरुवार को थाने से चंद कदम की दूरी पर ही अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। इस जाम में स्कूल छुट्टी के बाद घर लौट रहे स्कूली बच्चे और बाज...