जहानाबाद, जनवरी 13 -- अरवल, निज प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय में जनता दरबार के दौरान मुख्य पार्षद साधना कुमारी ने लोगों की समस्याये सुनी एवं समस्या समाधान का आश्वासन दिया। जनता दरबार में वार्ड संख्या 22 के निवासी योगेश सिंह की मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों से समस्या सुनी एवं हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। वार्ड संख्या 25 भगवान बिगहा के निवासी हृदयानंद सिंह ने अपने समस्या में कहा कि उनके पिता के निधन के उपरांत परिजन को कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने हर संभव नियमानुसार मदद करने का आश्वासन दिया। एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी अपनी समस्यायों को रखा। फोटो- 13 जनवरी अरवल- 11 कैप्शन- अरवल नप कार्यालय के सभागार में मंगलवार को लोगों की फरियाद सुनती नप अध्यक्ष साधना कुमारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...