मधुबनी, फरवरी 22 -- फुलपरास। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 के सिसवा बरही में मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार साह ने नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। यह नाला निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग नगर पंचायत से 41 लाख 80 हजार 646 रुपए की राशि से निर्माण कराया जाएगा। जो वार्ड नंबर 4 में देवनारायण यादव के घर से रसिकलाल घर तक नाला निर्माण किया जाएगा। संवेदक शुभेन्द्र कुमार यादव द्वारा इस नाला निर्माण होने से वार्ड के लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्य पार्षद अनिशा भारती,वार्ड पार्षद अमेरिका देवी, जितेन्द्र कुमार यादव,हरे राम साह,बैजू साफी,संवेदक सोभेन्द्र कुमार यादव,गंगा प्रसाद यादव,धर्मेन्द्र कुमार सिंह,राजेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...